‘आप ‘के कर्नल कोठियाल मिशन 2022 में साबित होंगे सबसे बड़ा एक्स फैक्टर -डॉ राजे सिंह नेगी

‘आप ‘के कर्नल कोठियाल मिशन 2022 में साबित होंगे सबसे बड़ा एक्स फैक्टर -डॉ राजे सिंह नेगी

ऋषिकेश- उत्तराखंड रत्न रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि मिशन 2022 के चुनाव में कर्नल कोठियाल पार्टी के लिए सबसे बड़ा एक्स फैक्टर साबित होंगे। ऋषिकेश विधानसभा के आप के नेता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी ने बताया कि कर्नल कोठियाल ने जिस सादगी के साथ पार्टी में सम्मिलित होकर उत्तराखंड के नव निर्माण की बात कही है उसने ना सिर्फ प्रदेश की युवा और मातृशक्ति बल्कि राज्य के तमाम पूर्व सैनिकों के दिल को भी छूने का काम किया है।केदारनाथ धाम के दोबारा निर्माण कार्य और यूथ फाउंडेशन के जरिए अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। उनके इस निर्णय से पार्टी में जबरदस्त उत्साह का माहौल है,पार्टी के सदस्यता अभियान को बूस्टअप मिला है। पार्टी का दामन थामने के लिए दो दिनों के भीतर ही अनेकों पूर्व सैनिक भी सामने आए हैं।


डॉ नेगी के अनुसार प्रदेश की जनता सरकार की नाकामियों की वजह से बुरी तरह से परेशान हैं ।एक सशक्त चेहरे के रूप में उत्तराखंड रत्न कर्नल कोठियाल मिशन 2022 में पार्टी को सत्ता पर काबिज कराने में निश्चित ही सबसे प्रमुख एक्स फैक्टर साबित होंगे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: