व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले की स्क्रिप्ट तैयार!

व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले की स्क्रिप्ट तैयार!
ऋषिकेश- कौन बनेगा व्यापार मंडल का अध्यक्ष?किसकी होगी ताजपोशी???क्या वह दबंग छवि के ललित मोहन मिश्रा होंगे या फिर मिलनसार छवि के संजय व्यास इस पर ना सिर्फ शहर के व्यापारियों की नही बल्कि तमाम शहरवासियों के साथ साथ सियासी दलों की भी निगाहें लगी हुई हैं। विडंबना देखिए व्यापार मंडल केे घमासान में उतरे दोनों रणबांकुरे वर्षों से गहरे मित्र रहे हैं।
banner for public:Mayor
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के प्रथम आम व्यापारी चुनाव को लेकर इन दिनों शहर की सियासत गर्मा रखी है।कारण,दोनों व्यापारी नेताओं की भिन्न-भिन्न कार्यशैली तो है ही साथ ही उनका राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा होना भी प्रमुख वजह है। व्यापार मंडल के महासंग्राम में अध्यक्ष पद पर शंखनाद करने वाले वाले दोनों योद्धाओं का शुमार राष्ट्रीय दलों के उभरते नेताओं में भी किया जाता है। संजय व्यास भाजपा और ललित मोहन मिश्रा कांग्रेस से वर्षो से जुड़े रहे हैं। इन सबके बीच कल जिस प्रकार संजय व्यास के जनसंपर्क अभियान में भगवा रंग का तड़का लगा उसने इस बात की और स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अखाड़ा भले ही व्यापार मंडल का हो लेकिन सियासी चालें इसमें राजनीतिक दलों के चाणक्य मानें जाने वाले महारथी ही चलेंगे। इन सबके बीच बेहद दिलचस्प होते जा रहे इस मुकाबले में कौनसा प्रत्याशी बाजी मारकर जीत का चंदन लगाने में कामयाब हो पायेगा इस पर भविष्यवाणी करने से अभी तक राजनीतिक पंडित भी बच रहे हैं ।