भाजपा पार्षदों ने किया सहायक नगर आयुक्त का घेराव

भाजपा पार्षदों ने किया सहायक नगर आयुक्त का घेराव

ऋषिकेश- नगर निगम के दो पार्षदों के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग थमने का नाम नहीं ले रही।शहर में मामले की बड़ती तपिश के बीच नगर निगम पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने अपने अन्य निगम पार्षद साथियों के साथ सहायक नगर आयुक्त का घेराव किया ।





​banner for public:Mayor

निगम पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके घर के बाहर वार्ड संख्या 39 के पार्षद के निवास का बोर्ड लगा दिया गया था। इसकी जानकारी होनेे पर उन्होंने इस बाबत नगर निगम के ठेकेदार से बात की और बताया कि मुझे इस पर आपत्ति है यह बोर्ड यहां से हटा दिया जाए। उक्त ठेकेदार ने मुझे हटाने का भरोसा दिया लेकिन 2 मार्च 2021 को मेरे घर के बाहर बोर्ड लगाया जा रहा था जिस पर मैंने पुनः आपत्ति दर्ज की और बोर्ड हटवा दिया ।सहायक नगर आयुक्त से पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि जब बोर्ड लगवाने का कार्य बैठक में स्वीकृत नहीं हुआ है तो किस आधार पर बोर्ड लगाए जा रहे हैं। पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि मेरे द्वारा मेरे घर के बाहर दूसरे पार्षद का बोर्ड लगाने पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी भी की गई तथा मेरी छवि खराब करने की कोशिश भी की जा रही है जिसका सभी भाजपा पार्षदों ने पुरजोर विरोध किया है।इस दौरान पार्षद विजय बड़ौनी, पार्षद लव कांबोज ,पार्षद प्रभाकर शर्मा, पार्षद लक्ष्मी रावत ,पार्षद लता तिवारी ,पार्षद विजेंद्र मोघा, पार्षद मनीष मनवाल, पार्षद ज्योति अशोक पासवान ,पार्षद विपिन पंत ,पार्षद अनीता रैना, पार्षद शारदा देवी, पार्षद अनिता प्रधान ,किशन मण्डल,पार्षद चेतन चौहान ,सुजीत यादव,आदि मोजूद रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: