जंगली हाथी सड़क पर,प्रशासन दंग,लोग हैरान!

जंगली हाथी सड़क पर,प्रशासन दंग,लोग हैरान!

ऋषिकेश-जंगली हाथी सड़क पर वो भी बेहद मस्त अंदाज में।जीं हां जिसने भी सुबह यह नजारा देखा वो दंग रह गया।गनीमत यह रही की सुबह मार्निंग वाँक को निकले लोगों पर उसका कहर नही टूटा ।जबकि उसे उकसाने और उसका पीछा कर उसकी तस्वीरों को मोबाइल में कैद करने के लिए लोगों का हजूम लगा रहा।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था संभाली।





​banner for public:Mayor

शुक्रवार की सुबह जंगल से निकलकर एक हाथी शहर के रिहायशी क्षेत्र में घुस गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हाथी ने आबादी में घुसने के बाद हरिद्वार रोड गंगा बिहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष के आवास क्षेत्र की ओर रुख कर लिया। यहां से निकलकर हाथी डिग्री कॉलेज की दीवार को तोड़कर आगे बढ़ गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश एम्स मार्ग पर अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया। एक दांत वाले विशालकाय हाथी को देखकर हड़कंप मच गया। हाथी ने यहां से शहर की ओर अपना रुख कर लिया। घनी आबादी वाले गंगा विहार क्षेत्र में हाथी घुस गया।यहां साईं घाट से होकर हाथी मुख्य मार्ग पर आने के बाद कृषि मंडी की और बढ़ गया। हाथी ने समीप ही राजकीय महाविद्यालय की दीवार को तोड़ा और वह कॉलेज कैंपस में घुस गया। कॉलेज मैदान में सुबह खेलने वालों की काफी भीड़ थी। हाथी को अचानक सामने पाकर वहां मौजूद सभी लोग इधर-उधर भाग गए। हाथी ने पूरे कॉलेज कैंपस में चक्कर लगाया, उसके बाद वह यहां से नंदू फार्म की दिशा में जंगल की ओर चला गया। इस दौरान वन विभाग की टीम भी यहां पहुंच गई थी।राहत की बात यह रही एक दंती हाथी ने जानमाल का कोई नुकसान नही किया।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: