आगामी 6 फरवरी को थमेगा व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान -नरेश अग्रवाल

आगामी 6 फरवरी को थमेगा व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान -नरेश अग्रवाल
ऋषिकेश- नगर उद्योग व्यापार मंडल के बहुप्रतीक्षित चुनाव जल्द सम्पन्न होने की सरगर्मियों के बीच जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने आगामी 6 फरवरी तक सदस्यता अभियान पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश व्यापार मंडल के सदस्यों को दिए हैं।
banner for public:Mayor
प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया सदस्यता अभियान का अंतिम चरण चल रहा है। आगामी 6 फरवरी तक व्यापार मंडल से संबंधित तमाम संस्थाओं के प्रतिनिधियों को रसीद बुक जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि नगर उधोग व्यापार मंडल के चुनाव के लिए फाइनल सूची तैयार की जा सके। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी के बाद जिला कार्यालय में जमा की गई रसीद बुक मान्य नहीं होगी। जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल के अनुसार फरवरी माह मे ही चुनाव संपन्न कराए जाने की पूरी संभावना है। प्रांतीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देशों के अनुसार ही जल्द ही चुनावी तिथि की घोषणा कर दी जायेगी।