गणतंत्र दिवस के मौके पर गरीब सेवक दल ने आजादी के महानायक शहीद भगत सिंह को किया नमन

गणतंत्र दिवस के मौके पर गरीब सेवक दल ने आजादी के महानायक शहीद भगत सिंह को किया नमन
ऋषिकेश- गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरीब सेवक दल के तत्वावधान में नगर निगम स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के लिए उनके द्वारा दी कई कुर्बानियों को याद किया गया।
इस दौरान ग्रुप के संयोजक यश अरोड़ा ने बताया की देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए उन्होंने अपनी जान न्योछावर कर दी थी। आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले भगत सिंह हर हिन्दुस्तानी के दिल में बसते हैं।
banner for public:Mayor
ग्रुप सह संयोजक अनिरुद्ध शर्मा ने बताया की आज जहां देश में 72 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, वही आजादी के महान नायकों को भी इस मौके पर नमन करना हम सब देशवासियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय पर्व के इस मौके पर प्रत्येक देशवासी को शपथ लेनी चाहिए कि वह देश के उत्थान के लिए एक जिम्मेदार नागरिक की भांंति अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा।
इस दौरान केशव गोयल, शिवम भारद्वाज, शुभम शर्मा, दीपक भारद्वाज, चेतन, कनहिया, क्षितिज, यश कोहली, कृष्णा कोहली, मयंक भट्ट, अक्षित, आदित्य झा, गौतम अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।