संविधान की रक्षा के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस का कर्तव्य -पुलिस महानिदेशक

संविधान की रक्षा के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस का कर्तव्य -पुलिस महानिदेशक

ऋषिकेश- पुलिस मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ देश का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ध्वजारोहण किया।
मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई गई। इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना। हमारे देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारी मुख्य भूमिका है। हमने सभी चुनौतियों का डटकर सामाना किया है। पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकरों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। इसका पालन करने के लिए पुलिसकर्मियों की जवाबदेही पहले भी तय की गयी है और आगे भी तय की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों समस्याओं व परेशानियों के निरकारण एवं कल्याण हेतु मुख्यालय स्तर पर लगातार किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए सिस्टम में पूर्ण तरीके से पारदर्शिता लाने की बात कही। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदार एवं पारदर्शी रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर अभिनव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन , अमित सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक, वी मुरूगेशन पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, ए पी अंशुमान पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, पूरन सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।समारोह का संचालन जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक/ पुलिस महानिदेशक के सहायक द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: