भाजयुमो के नव मनोनीत पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री सिंघल से लिया आशीर्वाद

भाजयुमो के नव मनोनीत पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री सिंघल से लिया आशीर्वाद
ऋषिकेश-राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल के कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के नव मनोनित ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना एवं श्यामपुर मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत ने शिष्टाचार भेंट की ।इस दौरान जीएमवीएन उपाध्यक्ष राज्यमंत्री सिंघल ने माल्यार्पण के साथ उनका स्वागत करते हुए उज्जवल राजनैतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सोमवार की दोपहर भाजयुमो के नाम मनोनीत पदाधिकारियों ने उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी कृष्ण कुमार सिंघल के कार्यालय पर पहुंच उनका आर्शीवाद लिया।
banner for public:Mayor
इस अवसर पर राज्यमंत्री सिंघल ने कहा कि पार्टी में निष्ठा पूर्वक कार्य करने वालों को सदैव सम्मान देने की परंपरा रही है। पदाधिकारियों का भी दायित्व है कि वह एक मजबूत टीम का गठन कर पार्टी की नीतियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत रही है ।युवाओं के बूते एक बार फिर से मिशन 2022 में भाजपा प्रंचड बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। उन्होंने विश्वास पूर्वक कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जो विश्वास आप लोगों पर जताया गया है उस पर आप पूरी तरह से खरा उतरेगें।