भाजयुमो नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना का हुआ जोरदार अभिनंदन

भाजयुमो नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना का हुआ जोरदार अभिनंदन
ऋषिकेश- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना का आज दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार अभिनंदन किया।
banner for public:Mayor
इस दौरान भाजयुमो के नव मनोनीत अध्यक्ष को फूलमालाएं पहनाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया।
शनिवार की दोपहर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में दून तिराहे पर एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना का जोरदार अभिनंदन किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नितिन की ताजपोशी से नगर में युवा मोर्चा और मजबूत होगी।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे महानगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि यह पद नहीं बल्कि एक दायित्व है, उन्हें पूर्ण यकीन है कि इसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से नितिन करते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। स्वागत करने वालों ने पार्षद प्रदीप कोहली,कपिल गुप्ता ,राकेश अग्रवाल ,जयंत किशोर शर्मा,राजीव चौधरी, भूपेंद्र राणा, सुमित पंवार, रमेश अरोड़ा, सचिन अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।