निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देना पार्टी की मूल संस्कृति -अनिता ममगाई

निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देना पार्टी की मूल संस्कृति -अनिता ममगाई
नव मनोनीत पदाधिकारियों का कैंप कार्यालय में मेयर ने किया अभिनंदन
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देना भाजपा की मूल संस्कृति है। प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी काबिलियत के आधार पर दायित्व दिया जाता है।
लिहाजा कार्यकर्ताओं को भी अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए तैयार रहना चाहिए। कहा कि कार्यकर्ता की पहली जिम्मेदारी आम जनता की समस्याओं को निर्वाचित जन प्रतिनिधियों तक बिना भेदभाव पहुंचाना है। आम जनता की समस्याओं का निवारण प्रत्येक कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है।
banner for public:Mayor
उक्त विचार महापौर ममगाई ने युवा मोर्चा के नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष अक्षय खैरवार एवं युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत हुए विपिन कुकरेती का अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए।दोनों नव मनोनीत पद्दाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए महापौर ने कहा कि हर पदाधिकारी का दायित्व है कि वे अपनी मजबूत टीम बनाकर पार्टी की नीतियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के बूते देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।इस दौरान पार्षद कमलेश जैन, पंकज शर्मा, रोमा सेहगल, पवन शर्मा,राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह,सुजीत यादव,अंकित तोपाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।