वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट ने की विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट ने की विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट
ऋषिकेश- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा वीरभद्र मंडल के नवनियुक्त कार्यकारिणी ने वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट कीl इस अवसर पर अग्रवाल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी ।
banner for public:Mayor
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आज वीरभद्र मंडल महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण महिलाओं के संघर्ष पर हुआ। उन्होंने कहा है कि महिलाओं ने इस प्रदेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।अग्रवाल ने कहा है कि संगठन विस्तार एवं सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा है कि अपने दायित्व की गरिमा के अनुसार हमें क्षेत्र में लोगों के बीच में कार्य करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक जन समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्व के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी।इस अवसर पर वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, वीरभद्र मंडल भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट, उपाध्यक्ष आरती दुबे, निर्मला उनियाल, महामंत्री सुनीता भंडारी, मंत्री शोभा कोठियाल, गीता मित्तल, शशि कोठारी, राजेश्वरी कंडवाल, कोषाध्यक्ष शारदा सिंह एवं सोशल मीडिया प्रभारी पिंकी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।