निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान करना पार्टी की परंपरा – कृष्ण कुमार सिंघल

निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान करना पार्टी की परंपरा – कृष्ण कुमार सिंघल
ऋषिकेश- राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान करना भाजपा भली-भांति जानती है। कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई और उनकी परख करके दायित्व सौंपे जाने की वजह से ही आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा ने अपना नाम दर्ज कराया है।
banner for public:Mayor
उक्त विचार गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सिंघल ने वृहस्पतिवार की दोपहर उनके कार्यालय में पहुंचे नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा आप पर जताया है उस पर खरा उतरना आपका दायित्व है। पार्टी की रीतियों नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है ।तभी मिशन 2022 का सपना साकार हो सकेगा।इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा मंत्री अमन कुकरेती, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अक्षय खैरवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष नितिन शर्मा सहित ,भाजपा वीर भद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी , मंडल महामंत्री व पार्षद सुंदरी कंडवाल , किशन नेगी , राजेश कोठियाल ,वीरेंद्र भारद्वाज , वीरेंद्र गुप्ता,सुरेश गुप्ता ,यशवंत रावत , सुरेंद्र नेगी , किरण त्यागी , सरिता बिष्ट ,बीना रावत , राजेश्वरी सेमवाल , विनीता बिष्ट , विजय लक्ष्मी ,नितिन गुप्ता , विजय बिष्ट ,मनीष अग्रवाल अतुल शर्मा आदि मोजूद रहे।