स्वस्थ जीवन का सबसे बड़ा मूल मंत्र है ‘योग ‘डॉ राजे सिंह नेगी

स्वस्थ जीवन का सबसे बड़ा मूल मंत्र है ‘योग ‘डॉ राजे सिंह नेगी

ऋषिकेश-स्वास्थ्य सही तो सब सही, कुछ समय तो खुद को देना ही होगा। यह कहना है विभिन्न संगठनों से जुड़े नगर के समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी का । उन्होंने अपने फिटनेस मंत्र को साझा करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास के साथ साथ सुबह-सुबह व्‍यायाम करने और पैदल चलने के अनेक लाभ हैं। अपनी दिनचर्या को नियमित रखने के साथ योग और अभ्यास के माध्यम से शारीरिक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सही रख सकते हैं।





​banner for public:Mayor

कोविड ने इतना तो सीखा दिया कि हमें शारीरिक रूप से मजबूत रहने के साथ-साथ मानसिक और आत्मिक रूप से भी मजबूत रहना होगा। अगर शरीर मजबूत है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ेगी। तो भी हम बीमारियों के गिरफ्त में आ सकते हैं। हम अपनी दिनचर्या को नियमित रखने के साथ योग और अभ्यास के माध्यम से न केवल अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सही रख सकते हैं।लोगों ने स्वास्थ्य की इस मूलमंत्र को समझा है। अब सुबह सवेरे वह योग,प्राणायाम कर रहे हैं। नगर के प्रमुख आई रोग विशेषज्ञ विभिन्न संगठनों से जुड़े समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी ने अपनी दिनचर्या को साझा किया है कि वह किस तरह से योग और अभ्यास कर अपने आप को स्वस्थ रख रहे हैं।उन्होंने बताया कि ठंड में भी वह सुबह 5 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। सुबह उठने के बाद वह करीब 40 मिनट तक वह बेटियों सहित एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करते हैं। योग में अनुलोम- विलोम, कपालभाति, ताड़ासन, सूर्य आसन आदि करते हैं।उन्होंने बताया कि योगाभ्यास करने से उन्हें काफी फायदा मिलता है। वह बताते हैं कि नियमित योगाभ्यास करने से शरीर के ऊर्जा लेवल में वृद्धि होती है। स्वस्थ और निरोग शरीर रहता है।मन को शांति और सकारात्मक विचार मिलता है। वजन भी नियंत्रित रहता है। ब्लड प्रेशर,शुगर लेवल पूरी तरह से कंट्रोल में रहता है। जब से उन्होंने योगाभ्यास को शुरू किया है, तब से वह कई बीमारियों से पूरी तरह से खुद को बचा पाए हैं। वह बताते हैं कि नियमित दिनचर्या ही जीवन का आधार है। ऐसे में हर किसी को सुबह जल्दी उठना चाहिए। खाने-पीने से लेकर सोने जागने सभी चीज में अनुशासन रखने से हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: