कात्यायनी मंदिर में मकर सक्रांति पर्व पर हजारों जरूरतमंद लोगों को बांटे गए कंबल

कात्यायनी मंदिर में मकर सक्रांति पर्व पर हजारों जरूरतमंद लोगों को बांटे गए कंबल
ऋषिकेश-मकर सक्रांति पर्व पर शीशम झाड़ी स्थित मां कात्यायनी मंदिर ज्ञान करतार आश्रम में हजारों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गये।कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
banner for public:Mayor
देवभूमि ऋषिकेश में वृहस्पतिवार को जहां जगह जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित कर पुण्य अर्जित किया गया वही विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कात्यायनी मंदिर में हजारों गरीब तबके के लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रुप में शामिल हुई जनपद टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के अलावा वर्ष भर समाज के कमजोर वर्ग की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले आश्रम के संस्थापक गुरविंदर सलूजा के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पुनित कार्यो ने देवभूमि ऋषिकेश में अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करने का काम। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने भी आश्रम के संस्थापक गुरविंदर सलूजा के सामाजिक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।इस दौरान
देवभूमि उद्योग मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विमला रावत मधु जोशी , नमित सलूजा , प्यारेलाल जुगलान , रविंद्र सलूजा , एसएस राणा, शंकराचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री, वेद प्रकाश ढींगरा, नर्मदा सेमवाल ,दीपक दरगन , रमेश उनियाल, अभिषेक शर्मा, रमाकांत भारद्वाज , सुदीप शर्मा, पंडित रामदेव आदि मोजूद रहे।