ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने विभिन्न घाटों पर आसराविहिनों को वितरित किए कंबल

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने विभिन्न घाटों पर आसराविहिनों को वितरित किए कंबल

ऋषिकेश-ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के सौजन्य से महर्षि योगी के जन्म दिन पर ऋषिकेश के घाटों पर निराश्रितों को कंबल वितरित किए गये। कड़कती ठंड में कम्बल पाकर आसराविहिनों के चेहरे खिल उठे।





​banner for public:Mayor

संस्था के सचिव सैमुएल हर्बर्ट ने बताया कि महर्षि योगी ने भावातीत ध्यान के माध्यम से पूरी दुनिया को वैदिक वांग्मय की संपन्नता की सहज अनुभूति कराई। महर्षि द्वारा प्रणीत भावातीत ध्यान एक विशिष्ठ व अनोखी शैली है, जो चेतना के निरंतर विकास को प्राप्त करने का मार्ग दिखाती है। योगी ने भारतीय संस्कृति के संदेशवाहक, आध्यात्मिक महापुरुष, विश्व बंधुत्व और आधुनिकता व संसार के महान समन्वयक होने का गौरव हासिल किया। गजब का जादू था महर्षि योगी के ध्यान में 200 देशे में जादू था। सैमुएल हर्बर्ट ने कहा महर्षि महेश योगी के चैरासी कुटिया आश्रम में ब्रिटेन के रॉक बैंड बीटिल्स के सदस्य भी यहां आकर रहे थे। यहां पर बीटिल्स ने कई गीतों की रचना की थी। इसकी वजह से भी चैरासी कुटिया आकर्षण का केंद्र रही। देश और विदेश के सैलानी इन कुटियों को देखने आते हैं। यहां नेचर वॉक और बर्ड वॉचिंग के लिए भी लोग आते हैं ।उन्होंने बताया हमारे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा रात्रि भ्रमण व सर्वेक्षण के दौरान, घाटों पर रहने वाले लोगों की कड़कती ठंड में दयनीय स्तिथि का आंकलन किया गया एवं ऐसे लोगों को चिन्हित व सूचीबद्ध कर संस्था को सूचित किया गया। संस्था द्वारा यथासंभव प्रयास कर ऐसे लोगों के लिए कम्बल की व्वयस्था की गई। उनके अनुसार इस मंगल कार्य को हरिद्वार व अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा। इस पुण्य कार्य में युवक मंगल दल अध्यक्ष विशाल भट्ट , सह सचिव अंकित जुगलान , अमित भट्ट , अंकित बिजलवान , अजय बहुखंडी , इशांत यादव आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: