मिशन 2022 के लिए बूथों की मजबूती पर भाजपा का फोकस

मिशन 2022 के लिए बूथों की मजबूती पर भाजपा का फोकस
ऋषिकेश-भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस मिशन 2022 पर है। इसके लिए हर बूथ को मजबूत करने पर विचार मंथन किया जा रहा है।
banner for public:Mayor
शुक्रवार की दोपहर दुर्गा शक्ति मंदिर में तिलक मार्ग बूथ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता राम रतन रतूड़ी ने कहा कि बूथों पर अपनी मजबूत व्यूह संरचना के जरिए ही भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर बूथ को मिशन 2022 के लिए मजबूत करना होगा, जिससे आने वाले वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में कमल खिल सके।उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जयंत किशोर शर्मा के संचालन में चली बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, तिलक मार्ग शक्ति केंद्र के संयोजक प्रदीप कोहली ,पूर्व दायित्वधारी संदीप गुप्ता, नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता ,विनोद शर्मा, हिमांशु संगतानी ,प्रभाकर शर्मा ,अजय कालड़ा, अनिता बहल, संगीता आनंद, जितेंद्र आनंद, प्रतीक कालिया, गीता मनचंदा, स्वीटी कोहली ,सीमा शर्म्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।