निर्धन बच्चो को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बांटे गर्म वस्त्र

निर्धन बच्चो को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बांटे गर्म वस्त्र
तपोवन में कई राज्यो से पहुंचे मजदुर वर्ग के बच्चों को मिला लाभ
ऋषिकेश-.नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निर्धन व मजदूर वर्ग के बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किये गए।
banner for public:Mayor
तपोवन स्थित होटल कुशाल पैलेस में कार्यक्रम के जरिये ट्रस्ट की संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि वर्तमान में सर्दिया अपना प्रकोप दिखा रही है। इसमें सबसे ज्यादा छोटे बच्चों को दिक्कतें हो रही है।बताया कि, तपोवन में कई राज्यों से मजदूर वर्ग लॉकडाउन के दौरान से रह रहा है उनके साथ छोटे बच्चे भी किसी तरह सर्दियों में गुजर-बसर कर रहे हैं। इसके चलते ट्रस्ट की ओर से आज करीब 30 बच्चों को गर्म वस्त्र दिए गए हैं।
नीरजा ने बताया कि आगे भी जरूरतमंद लोगो की पहचान कर उन्हें भी वस्त्र दिए जाएंगे। इस दौरान ट्रस्ट की सह संस्थापक नूपुर गोयल, इटली के नागरिक लुक्का, एलिसा, संत प्रकाश, पैरा एथलीट धनवीर सिंह भंडारी, संदीप सिंह आदि का सहयोग रहा।