निर्धन लोगों को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बांटे गर्म वस्त्र

निर्धन लोगों को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बांटे गर्म वस्त्र

कृष्णा नगर कॉलोनी में रहने वाले 100 लोगों को मिला लाभ

ऋषिकेश-नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निर्धन वर्ग के बच्चों व उनके परिजनों को गर्म वस्त्र वितरित किये गए।





​banner for public:Mayor

कृष्णा नगर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि वर्तमान में सर्दी अपना प्रकोप दिखा रही है। ऐसे में बिना पक्के मकान, खुले आसमान और झुग्गियों में रहने वालों के समक्ष समस्या हो रही है। ट्रस्ट ने पूर्व में भी अलग-अलग जगहों पर लोगो को वस्त्र बांटे है। इसी कड़ी में आज कृष्णा नगर कॉलोनी में 100 लोगो की पहचान की और पुराने गर्म सूट, स्वेटर व रोजमर्रा के कपड़े बांटे गए। नीरजा ने बताया कि आगे भी जरूरतमंद लोगो की पहचान कर उन्हें भी वस्त्र दिए जाएंगे। इस दौरान नूपुर गोयल, कमल, सुरभी, गुनगुन, ध्रुव बंसल तथा मनीष अग्रवाल, मनप्रीत आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: