खदरी में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे निराश्रित पशु!

खदरी में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे निराश्रित पशु!
ऋषिकेश-श्यामपुर न्याय पंचायत 16 गांंव निराश्रित पशुओं की आवारगी से जूझ रहे हैं।जिससे किसानों की फसल का भारी नुकसान हो रहा है।सबसे अधिक परेशानियों का सामना ग्रामसभा खदरी खड़क माफ के किसानों को करना पड़ रहा है।निराश्रित पशुओं के दल बड़ी संख्या में फसलों के दुश्मन बने हुए हैं।
banner for public:Mayor
यह जानकारी देते हुए स्थानीय कृषक और जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कोई आगे नहीं रहा है दिन रात निराश्रित मवेशी फसल को चौपट कर रहे हैं। समस्या के निदान के बजाय कुछ लोग अपने गौ वंशो को खुल्ला छोड़ रहे हैं।जिससे न केवल किसानों की फसल का नुकसान हो रहा है बल्कि ये पशु सड़क हादसों को भी न्योता दे रहे हैं।निराश्रित पशुओं की तादाद लगातार बढ़ रही है।फसलों से सुरक्षा को किसान ठण्ड में ठिठुरते हुए रातभर टॉर्च लिए खेतों में घूमते नजर आते हैं।लेकिन कोई भी जिम्मेदार विभाग किसानों मदद और समस्या से निजात दिलाने को तैयार नहीं है।किसानों ने समस्या के निराकरण की प्रसाशन से मांग की है।माँग करने वालों में दिनेश जुगलान, मोहर सिंह,राय सिंह,रणजीत सिंह, मोहन सिंह,सोहन सिंह, पन्ने लाल,फतु सिंह,दिनेश कुलियाल,गुरु प्रसाद,सुरेंद्र कैंतुरा,धर्म पाल भट्ट,गुलाब सिंह,कुँवर पाल सिंह,संगीता कुलियाल,मंजू नेगी,ऊषा देवी,कौशल्या देवी,लक्ष्मी देवी,शीतल नेगी,बीस्सी देवी,हेमलता देवी,सुंदरी पाण्डेय आदि प्रमुख हैं।