मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को लेकर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में महापौर ने की उनके शीघ्र स्वास्थ्य की मंगल कामना!

मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को लेकर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में महापौर ने की उनके शीघ्र स्वास्थ्य की मंगल कामना!
ऋषिकेश – कोराना संक्रमित होकर दिल्ली में उपचार करा रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना को लेकर पूरे प्रदेश में प्राथनाओं का दौर लगातार जारी है।
वृहस्पतिवार की दोपहर आई डी पी एल स्थित संतोषी माता मंदिर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य लाभ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर उनके दीर्घायु की कामना की ।इस अवसर पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने पहुंचकर यज्ञ में आहुति डालकर यशस्वी मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने की कामना की।
banner for public:Mayor
नगर निगम महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्रगति की नई राह खोलने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।महिला सशक्तिकरण, जनभागीदारी के सपनों को हकीकत में बदल कर वह राज्य को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास किए गये है। जिससे हमारे राज्य में कोरोना का प्रभाव अन्य राज्यों की अपेक्षा कम है। महापौर ने उनके व उनके पूरे परिवार के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना भी की । मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को लेकर आयोजित किए गए धार्मिक अनुष्ठान में
राज्यमंत्री सुरेंद्र मोगा, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, पार्षद विजेंद्र मोगा, विजय बडोनी, अनीता रैना, विपिन पंत, संजीव चौहान, सुनील, पंकज शर्मा, संजीव कुमार, प्रवेश कुमार, गौरव कैंथोला, महेंद्र वर्मा, सीलू पंत, रेखा रावत, पुरुषोत्तम जाटव,सुभाष जाटव आदि शामिल थे।