मशरूम की खेती युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार का उत्तम विकल्प-कृष्ण कुमार सिंघल

मशरूम की खेती युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार का उत्तम विकल्प-कृष्ण कुमार सिंघल
ऋषिकेश- शिवाजी नगर में महादेव शिव जन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आज मशरूम ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया।
बुधवार को आयोजित शिविर में 65 लोगों ने सम्मिलित होकर मशरूम की खेती से जुड़ने का संकल्प लिया।शिविर में बतौर मुख्यातिथि रूप में शिरकत करते हुए राज्य मंत्री सिंघल ने कहा कि मशरूम के उत्पादन में युवाओं एवं महिलाओं को जोड़कर उन्हें स्वरोजगारन्मुख होकर एक सफल उद्यमी बनाया जा सकता है। सरकार का भी इस तरह के कार्यक्रमों पर फोकस है।
banner for public:Mayor
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने मशरूम की बहुत सी प्रजातियां विकसित की हैं। जिनकी खेती करके किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह व्यवसाय बेरोजगार युवाओं, किसानों व महिलाओं के लिए स्वरोजगार का एक उत्तम विकल्प है। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए आयोजन संस्था को साधुवाद भी दिया। सुरेंद्र सिंह नेगी के संचालन में चले कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मयूर खुराना,मोनिका मित्तल, यशवंत रावत ,किरण त्यागी राजेश कोठियाल ,सुनील , किरण त्यागी, राजेश्वरी सेमवाल, कमला खत्री आदि उपस्थित थे।