कात्यायनी शर्मा कंडवाल का महापौर ने किया अभिनंदन

कात्यायनी शर्मा कंडवाल का महापौर ने किया अभिनंदन
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि इरादे बुलंद हो तो कोई भी चुनौती बड़ी नही होती।कठिन परिश्रम और विषम चुनौतियों का सामना करने वाले ही अक्सर सफलता की इबारतें लिखा करते हैं।ऐसे ही बुलंद इरादे वाले समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।
banner for public:Mayor
उक्त विचार महापौर ने रविवार की दोपहर प्रगति विहार स्थित दिल्ली न्यायिक सेवा में सेकंड टॉपर बन कर उत्तराखंड को गौरवान्वित करने वाली कात्यायनी शर्मा कंडवाल को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए।रविवार की दोपहर प्रगति विहार क्षेत्र स्थित उनके ससुराल पहुंची महापौर ने कात्यायनी की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनको पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि दिल्ली न्यायिक सेवा (सिविल जज) परीक्षा में सफलता हासिल कर कात्यायनी ने साबित कर दिया कि समय व परिस्थितियां बेशक अनुकूल न हों, पर परिश्रम व लगन के बूते हरेक चुनौती से पार पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज जहां देश की बेटियां अपने परिवाऱों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है वही उच्च प्रशासनिक पदों पर अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के जरिए वह देश का गौरव भी बड़ा रही हैं। कात्यायनी की सफलता से देश की हजारों बेटियों को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।इस दौरान कात्यायनी के परिवारिक सदस्यों के अलावा पार्षद अनिता रैना, विजय बडोनी,राजेश दिवाकर, राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट,विपिन पंत, बीरेंद्र रमोला आदि मोजूद रहे।