मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायू की मनोकामना को लेकर राज्य मंत्री सिंघल ने कराया विशेष गंगा आरती का आयोजन

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायू की मनोकामना को लेकर राज्य मंत्री सिंघल ने कराया विशेष गंगा आरती का आयोजन
ऋषिकेश-राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीघ्रायू की मनोकामना को लेकर गंगा तट त्रिवेणी घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन कराया गया।बेहद सर्द मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती में सम्मिलित होकर करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली मां गंगा से मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
banner for public:Mayor
रविवार की शाम बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट में गंगा आरती में सम्मिलित हुए। मौका था प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 59 वे जन्मदिवस पर आयोजित हुई विशेष गंगा आरती का। कार्यक्रम संयोजक गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने बताया कि समूचे प्रदेश में आज मुख्यमंत्री का जन्म दिवस उनके कोरोना संक्रमित होने की वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है ।वह जल्द स्वस्थ होकर उत्तराखंड राज्य के विकास में पूर्व की भांति अपना योगदान दे सकें इसके लिए विशेष गंगा आरती का आयोजन कर प्रार्थना की गई।