केक काटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर किया विश, दीर्घायु के लिए की मंगल कामना!

केक काटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर किया विश, दीर्घायु के लिए की मंगल कामना!

ऋषिकेश-बापूग्राम नगर निगम शाखा कार्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के चित्र के समक्ष केक काटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य लाभ एवं दीघ्रायू होने की मंगल कामना की।





​banner for public:Mayor

रविवार की शांम ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने निगम की शाखा कार्यालय पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तराखंड को देशभर मे विशिष्ट पहचान मिली है।अपनी आर्दशवादी छवि के साथ वह जीरों टालरेंस के वायदे पर खरा उतरने में कामयाब रहे हैं।उनके नेतृत्व में मिशन 2022 भी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ पूरा करने में निश्चित ही कामयाब रहेगी।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुभाष वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत ,महामंत्री रवि शर्मा, नव नियुक्त ज़िला मंत्री महिला मोर्चा ममता नेगी, ज़िला मीडिया प्रभारी दुर्गा देवी ,अनुसूचित मोर्चा ज़िला मंत्री जीतेन्द्र भारती, मंडल मंत्री राजेश कोठियाल ,गोपाल रावत ,पार्षद जयेश राणा ,विजय बोडोनी, रश्मि देवी, लव कामबोज ,प्रवेश कुमार ,बिन्दु गुप्ता, सीमा देवी, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, सच्चिदानंद भट्ट ,निखिल बडथवाल ,गोविंद चौहान ,दिनेश बिष्ट ,गौरव कैंथोला ,प्रदीप धसमाना आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: