मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की मंगल कामना को लेकर भाजपाइयों ने आयोजित किया यज्ञ

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की मंगल कामना को लेकर भाजपाइयों ने आयोजित किया यज्ञ
ऋषिकेश-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर रविवार को भाजपा महानगर इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय में हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना की गई।

banner for public:Mayor
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन रविवार को भाजपा मंडल कार्यालय में उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य यज्ञ आयोजित कर उनके दीघ्रायू की मंगलकामना की गई।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के मार्ग पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के शासनकाल में सुसाशन का सपना साकार हुआ है।कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल, वरिष्ठ नेत्री सरोज डिमरी, संदीप गुप्ता , संजय शास्त्री, प्रदीप कोहली, उषा जोशी, अनीता तिवारी, बृजेश शर्मा, राकेश चंद्र , कविता शाह ,भूपेंद्र राणा, सुमित कुमार ,ऋषि राजपूत ,शिव कुमार गौतम ,रीना शर्मा , नितिन सक्सेना, गोविंद सिंह चौहान ,राजेंद्र सिंह, संजीव पाल, शशिकांत गुप्ता, राम कुमार गुप्ता ,अजय गुप्ता, धर्मपाल गुप्ता, राहुल दिवाकर ,राजीव गुप्ता ,मनीष बनवाल ,अनीता रैना, माधुरी गुप्ता, सरोजिनी , पुष्पा नेगी, मोनिका गर्ग, जयंत किशोर शर्मा ,सचिन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।