महिला पदाधिकारियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

महिला पदाधिकारियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
ऋषिकेश -उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज महिला मोर्चा कार्यकारिणी में जिम्मेवारी मिलने के बाद कई महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने में अपनी भागीदारी निभायें।
banner for public:Mayor
बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज महिला मोर्चा कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की।इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य कमला नेगी एवं श्यामपुर मंडल की मंडल महामंत्री सुनीता बिष्ट को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन में जहां जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्तायों को मान सम्मान मिलता है। वहीं महिलाओं को आगे आकर देश, समाज व पार्टी के लिए काम करने का मौका मिलता है। अग्रवाल ने नई ज़िम्मेदारी मिलने के बाद महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि उन सभी के द्वारा कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन लगातार किया गया हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए संगठन को मज़बूत करने में अपनी भूमिका अदा करें ।इस अवसर पर संजय व्यास, रवि शर्मा, रेखा धस्माना, लक्ष्मी सेमवाल, लक्ष्मी गुरुंग,अनिता प्रधान, शीला अग्रवाल, प्रिया ढकाल, गंगा खत्री, पवित्रा देवी, गौतम राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।