नव मनोनीत महिला पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

नव मनोनीत महिला पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश -ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकारिणी के नव मनोनीत पदाधिकारियों ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।





banner for public:Mayor

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से महिला मोर्चा कार्यकारिणी में जिला एवं मंडल स्तर पर मनोनीत पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की।इस अवसर पर नव मनोनीत जिला मंत्री शिवानी भट्ट, जिला मंत्री ममता नेगी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष संमा पवार, वीर भद्र मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, सोशल मीडिया संयोजक सुनीता नौटियाल ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी पदाधिकारियों का मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इसका लाभ देने को कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी है सभी उसका ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से पालन करें।श्री अग्रवाल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: