भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल सरकार का पुतला फूंका

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल सरकार का पुतला फूंका

ऋषिकेश- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर किए हमले के विरोध स्वरूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला भी फूंका गया।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गाड़ियों के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया जाना यह दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र स्थापित नहीं है ।इससे सिद्ध होता है कि ममता बनर्जी की सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं और पश्चिम बंगाल राज्य में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतने वाली है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य दलों के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की हत्या को तृणमूल कांग्रेस सरकार की बौखलाहट का परिणाम बताया।भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विनोद शर्मा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के द्वारा किया गया यह हमला पश्चिम बंगाल सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।पूर्व मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा कहा की भाजपा कैडर बेस पार्टी है जबकि अन्य सभी पार्टी का निर्माण स्वयं के हित के लिए होता है ।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजक सरोज डिमरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में ना तो आंतरिक लोकतंत्र है ना ही वह लोकतांत्रिक मूल्यों में वह विश्वास रखते हैं ।
इस अवसर पर विजेंद्र कंडारी, राजू गुप्ता, विपिन शर्मा, बेचन गुप्ता ,नीतू शर्मा ,शैलेंद्र चौहान, विनोद भट्ट, अनु गुप्ता ,मनोज शर्मा बादशाह भाई ,विनयपाल ,राकेश गुप्ता, दीपू ,प्रवीण सिंह ,कृष्णा गुप्ता ,विक्रम सिंह ,कमल सिंह , मनीष मौर्य , अमन पांडे, अभिषेक कुमार, विशाल, राजन गुप्ता, सुरेंद्र कक्कड़ ,हरिनारायण, सुरेंद्र रावत जय कुमार, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: