भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे का समापन, गंगाजली भेटकर देहरादून व ऋषिकेश मेयर ने किया उनका अभिनंदन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे का समापन, गंगाजली भेटकर देहरादून व ऋषिकेश मेयर ने किया उनका अभिनंदन

ऋषिकेश-ऐतिहासिक रुप से सफल रहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भर अपने देशव्यापी दौरे के लिए उत्तराखंड से आज रवाना हो गये।

सोमवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा व ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाई ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।इस मौके दोनों मेयर द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को गंगाजली भी भेंट की गई।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम की ऋषिकेश विधानसभा संयोजक महापौर ममगाई ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चार दिवसीय दौरा अभूतपूर्व रुप से सफल रहा।उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां जोश भरा, वहीं नसीहत भी दी।विभिन्न बेठकों में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जोश बरकरार रहना चाहिए। हमें मिशन 2022 पूर्ण बहुमत से फतह कर भाजपा को और आगे ले जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: