राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे से मिशन 2022 के लिए पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा-अनिता ममगाई

राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे से मिशन 2022 के लिए पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा-अनिता ममगाई

ऋषिकेश-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के उत्तराखंड आगमन को लेकर समूचे उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।तीर्थ नगरी ऋषिकेश के भाजपाई भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तमाम तैयारियों को अतिंम रूप देने के लिए जुटे हुए हैं।शहर में ताबड़तोड़ बैठकों के जरिए नगर निगम महापौर और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की विधानसभा संयोजक अनिता ममगाई भी भाजपा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देने में जुटी हुई हैं।

मंगलवार उन्होंने ऋषिकेश से सटे स्वर्गाश्रम और मुनि की रेती मंडल कार्यकर्ताओं की भी निगम के स्वर्ण जंयती सभागार में बैठक ली।बैठक को सम्बोधित करते हुए महापौर ने कहा कि उत्तराखंड आगमन पर विभिन्न कार्यक्रमों में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के मार्गदर्शन से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।इसी ऊर्जा के साथ पार्टी कार्यकर्त्‍ता मिशन-2022 फतेह करेंगे। बैठक में राज्य मंत्री भगतराम कोठारी, कृष्ण कुमार सिंघल, पूर्व राज्यमंत्री , संदीप गुप्ता जी, पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल , नमामि गंगे प्रकल्प के संयोजक कपिल गुप्ता , पूर्व मण्डल अध्यक्ष चेतन शर्मा , पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर प्रदीप धस्माना , स्वर्गाश्रम मण्डल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा , यमकेश्वर विधायक प्रतिनिधि अश्वनी गुप्ता , मुनि की रेती मण्डल महामंत्री भगवती काला , पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा भाई नवनीत राजपूत , गोपाल अग्रवाल , अनिल ध्यानी, पंकज गुप्ता , युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवदत्त शर्मा , राजपाल ठाकुर , पार्षद कमलेश जैन , मण्डल मंत्री सुनील उनियाल , सुग्रीव द्विवेदी , अनिकेत गुप्ता , पंकज थपलियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: