व्यापार मंडल के चुनाव पर लगा सवालिया निशान, मचा जबरदस्त घमासान!

व्यापार मंडल के चुनाव पर लगा सवालिया निशान, मचा जबरदस्त घमासान!
ऋषिकेश- नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव को लेकर सवालिया निशान लग गया है। व्यापार मंडल पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप जड़ते हुए शहर के सैकड़ों व्यापारियों ने आज व्यापार मंडल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
बुधवार की शाम देहरादून रोड स्थित स्थानीय व्यापार सभा भवन में आहूत व्यापारियों की बैठक मे ऋषिकेश के व्यापारियों ने एक सुर में नगर के तीनों व्यापार मण्डलों के नेताओं को ऋषिकेश का एक व्यापार मण्डल बनाने का सुझाव दिया । ऐसा न करने की सूरत में नगर का नया व्यापारिक महासंगठन बनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में विचार रखते हुएकपड़ा व्यापारी संगठन के अध्यक्ष राजीव मोहन ने कहा कि अगर तीनों व्यापार मण्डल एक नहीं होते तो ऋषिकेश का एक महानगर व्यापार मण्डल बनाया जाये ।स्वर्णकार संगठन के अध्यक्ष यशपाल पंवार ने कहा कि अगर नगर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नेता एका नहीं करते तो हम सभी संस्थाओं को प्रांतीय उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से अपनी सम्बधता ख़त्म कर देनी चाहिये और अपना नया व्यापार मण्डल बनाकर ऐसे स्वार्थी नेताओं का बहिष्कार करना चाहिये।
पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर ने कहा कि ऋषिकेश के व्यापारियों का ऐसा संगठन बनाना चाहिये जो कि मज़बूत संगठन होगा और हमारी मज़बूती से प्रदेश स्तरीय हर व्यापारिक संगठन हमसे जुड़ेगा ।पंजाबी महासभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण लाम्बा ने कुछ तथाकथित व्यापारियों पर प्रशासनिक अधिकारियों की चाटुकारिता कर अपनी अपना धंधा चमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक शहर के तमाम व्यापारिक संगठन एक नहीं हो जाते तब तक सदस्यता अभियान का भी विरोध किया जाना चाहिए।व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालडा ने भी बेबाक तरीके से अपनी बातों को मौजूद उपस्थिति के समक्ष रखा। ।
प्रदेश उघोग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि शहर हित में तीनों संगठन एक हों । शहर की तमाम व्यापारी भी यही सोच रखते हैं।
बैठक का संचालन करके हुऐ जयेन्द्र रमोला ने कहा कि हम यहॉं पर लगभग 80 प्रतिशत व्यापारी प्रांतीय उघोग व्यापार मण्डल से जुड़े हैं और हमें एका का प्रयास करने के लिये नगर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नेताओं से बात करने के लिये एक समिति बनानी चाहिये कि वे एक होकर व्यापारी हितों के लिये कार्य करें ।बैठक में वार्ता करने के लिये एक लिए एक कमेटी बनाई गई जिसमें मनोज कालडा, विनोद शर्मा ,राजीव मोहन ,राजकुमार तलवार,नवल किशोर,विवेक वर्मा व प्रदीप गुप्ता को शामिल किया गया। बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन नागपाल,अजय गर्ग ,दीपक प्रताप जाटव, पार्षद मनीष शर्मा ,पार्षद देवेन्द्र प्रजापति,पार्षद जगत नेगी,हितेन्द्र पंवार ,केवल कृष्ण लांबा राजकुमार तलवार ,धर्मेश मनचंदा ,मधु जोशी ,हर्षित गुप्ता ,राजपाल ठाकुर ,संजय पवार ,मनोज गोसाई ,प्रदीप गुप्ता ,मनोज साहल ,गोविंद सिंह ,विवेक वर्मा ,अखिलेश मित्तल ,अक्षत गोयल ,सुनील गोयल ,पंकज चंदानी ,प्रदीप कुमार ,विवेक तिवारी ,हरीश दरगन ,योगेश पाल ,राधावल्लभ ,पंकज गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा ,नागेंद्र सिंह तनवीर सिंह , दीपक कुकरेजा ,विनीत ,राही कपाड़िया ,हरिओम बेदी ,यशपाल सिंह पवार, विनोद शर्मा, राजीव मोहन ,कपिल गुप्ता ,नवल कपूर ,सरदार विक्की सेठी ,राजेश कुमार तायल ,गगनदीप सिंह बेदी जयपाल सिंह बिट्टू ,संजय शर्मा ,अरविंद कुमार ,अतुल सरीन,अशोक नेगी ,सतीश कालरा ,राजीव आनंद ,नटवर श्याम ,दीपक कपूर ,कपिल आनंद ,रमन अरोड़ा ,राधे मोहन साहनी ,नितिन जैन ,नितिन किशोर, रमनप्रीत सिंह ,दीपक बंसल ,गौरव अग्रवाल, हरिराम वर्मा ,देवेश जैन ,देवी प्रसाद ,राजकुमार मारवा ,संजय भट्ट ,सुमित त्यागी ,जितेंद्र आनन्द, पंकज अरोड़ा ,राजीव गावड़ी ,शिवम गेरा ,रमन अरोड़ा ,ज्योति शर्मा ,सरदार बूटा सिंह ,जितेंद्र सिंह पवार ,नितिन गुप्ता ,अजीत सिंह गोल्डी ,संजय शर्मा ,अनु गुलाटी ,ललित सक्सेना ,मनोज त्यागी ,अमित कुमार ,जितेंद्र पाल पाटी,गौरव यादव ,नीरज यादव ,राजेश साहनी ,मनोज सेठी ,धीरज मखीजा ,एकांत गोयल आदि लोग शामिल थे ।