मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने किया सम्मानित

मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने किया सम्मानित
ऋषिकेश- मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को राज्य मंत्री राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की ओर से तमाम हुनरमंद खिलाड़ियों को हर संभव सहायता दिलाए जाने की बात कही।
मंगलवार को चन्द्रेश्वर मंदिर में सभागार मे राज्य मंत्री सिंघल ने मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को बेल्ट अपग्रेड होने पर सर्टिफिकेट प्रदान किए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सिंघल ने कहा कोरोनाकाल में इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए बच्चों का सहासिक खेलों में प्रतिभाग जरूरी हैं। ये खेल न केवल स्वास्थय बल्कि मन को भी स्वस्थ रखते हैं। इस अवसर पर 15 से ज्यादा महिला और पुरूष दोनो वर्ग के।खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट दिए गए।
ए के कराटे अकादमी के तत्वाधान में आयोजित हुए कार्यक्रम में कराटे कोच अजय कुमार ,प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय,रवि कुमार जैन,पुष्पन सिंह नेगीपवन शर्मा,लक्ष्मण साहनी अंशुल पाल , तारकेश्वर ,विशाल,विजय कुमार आशीष गुप्ता, सोनू,आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन उत्तम सिंह असवाल ने किया।