त्योहारों के निपटने के बाद महापौर की अगुवाई में निगम ने चलाया महा सफाई अभियान

त्योहारों के निपटने के बाद महापौर की अगुवाई में निगम ने चलाया महा सफाई अभियान

शहर को स्वच्छ रखना हर नागरिक का दायित्व-अनिता ममगाई

ऋषिकेश- दीपोत्सव पर्व निपटने के पश्चात नगर निगम ने शहर में आज महा सफाई अभियान चलाया।
बुधवार की सुबह नगर निगम महापौर अनिता ममगाई की अगुवाई में निगम की तमाम स्वच्छता टीमें आज शहर के बाजारों सहित तमाम निगम के क्षेत्रों में उतरी जहां जोरदार तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अतंर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में स्वच्छता अभियान को लेकर नगर निगम का मिशन जारी है। देश के सबसे बड़े और उल्लेखनीय पर्व दीपावली निपटने के बाद नगर निगम प्रशासन ने आज जबरदस्त तरीके से तमाम निगम क्षेत्रों में एक साथ महासभा सफाई अभियान शुरू किया जिसके तहत जगह-जगह बिखरे पड़े कूड़े-कर्कट को एकत्रित कर उनका निस्तारण कराया गया।
अभियान की बागडोर महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा खुद संभालता देख शहर के व्यापारी एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी अभियान में शामिल हो गए और स्वच्छता का यह कारवां बढ़ता चला गया। अभियान की जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि त्योहारों के बाद सफाई व्यवस्था में पटरी से उतर रही थी जिसे दूर करने के लिए आज तमाम स्वच्छता टीमों को शहर के बाजारों एवं निगम क्षेत्रों में उतारा गया था। अभियान के दौरान जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर का निस्तारण कराया गया ।उन्होंने शहरवासियों से भी तीर्थ नगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाएं बनाने के लिए निगम प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में सहयोग की अपील की।अभियान के दौरान नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त एलम दास, पार्षद रीना शर्मा, पार्षद अजीत गोल्डी, संदीप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल सुभाष कोहली, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल नरेश अग्रवाल, जिला महामंत्री पवन शर्मा, युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय व्यास, हितेंद्र पवार, पंकज शर्मा, नितिन गुप्ता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: