भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सुरेश चंद शर्मा का आकस्मिक निधन ,भाजपाइयों में शोक की लहर

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सुरेश चंद शर्मा का आकस्मिक निधन ,भाजपाइयों में शोक की लहर
ऋषिकेश- तीर्थ नगरी के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुरेश चंद शर्मा का आज दोपहर ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।वह 85 वर्ष के थे ।उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार परिवार द्वारा उनका नेत्रदान कराया गया है।
पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सहित भाजपा के विभिन्न पदों पर रहे डॉ सुरेश चंद शर्मा के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ,विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने अपनी गहरी संवेदना जताई है। गौरतलब है कि डॉ सुरेश चंद शर्मा का शुमार नगर के उन कद्दावर भाजपा नेताओं में होता था जिन्होंने शहर में भाजपा को सींचने में अहम भूमिका निभाई थी। वह नगरपालिका के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे ।अभी हाल में ही उन्हें तबीयत बिगड़ने पर एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आज दोपहर अंतिम सांस ली और इस नश्वर शरीर को त्याग दिया। वह अपने पीछे तीन पुत्रियों व दो पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार देर शाम चंद्रेश्वर नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जा सकता है।