दीपों का पर्व “दीपावली “समृद्धि का प्रतीक-केवल कृष्ण लांबा

दीपों का पर्व “दीपावली “समृद्धि का प्रतीक-केवल कृष्ण लांबा
ऋषिकेश- उत्तरांचल पंजाबी महासभा के ऋषिकेश शाखा के अध्यक्ष केवल कृष्ण लांबा ने शहरवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि आज दीपावली पर्व की पूजा के दौरान सभी लोग कोविड-19 को परास्त करने और एक बने, नेक बने का संकल्प लें।
पंजाबी महासभा के अध्यक्ष और प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक लांबा के अनुसार दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। पर्व भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में उजाला लाये एवं नई खुशियों का संचार करे। उन्होंने कहा है कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों। उन्होंने कहा कि इस समय कोविड-19 का संक्रमण चल रहा है। ऐसे समय में हमें दीपावली का पर्व मनाने में सजगता बरतने की जरूरत है। इस बार नए तरीके से अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में दीपावली का उत्सव मनाएं।