निर्धन बच्चों को गिफ्ट पैकेट बांटकर नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने मनाई दीपावली

निर्धन बच्चों को गिफ्ट पैकेट बांटकर नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने मनाई दीपावली

घर पर रहकर ही दीपावली मनाने की नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने अपील

दीपावली पर दीयों से उजाला कर लोकल फोर वोकल में करें सहयोगः नीरजा गोयल

ऋषिकेश- देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने निर्धन बच्चों के साथ दीपावली त्योहार मनाया। मौके पर करीब 100 बच्चों को ट्रस्ट की ओर से गिफ्ट पैकेज दिए गए। साथ ही जिन बच्चों के साथ कपड़े नहीं थे, वह भी उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से दीपावली त्योहार पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा निर्मित दीयों को खरीदने और लोकल फोर वोकल में सहयोग करने की अपील भी की गई।

ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने कहा कि इस वर्ष वैसे ही देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। इसके चलते दीपावली त्योहार को सादगी से घर पर ही रहकर मनाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें स्थानीय लोगों की ढाल बनकर उन्हें रोजगार भी देना है, इसके लिए दीपावली में स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित दीयों, गणेश, लक्ष्मी की मूर्तियों को खरीदना होगा। इससे जहां उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा, वहीं प्रधानमंत्री के आह्वान लोकल फोर वोकल में भी सहयोग हो सकेगा।
इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों ने परशुराम चैक स्थित शांतिनगर क्षेत्र व आसपास की झुग्गी झोपड़ियों के करीब 100 बच्चों के साथ दीपावली पर्व भी मनाया। ट्रस्ट सदस्यों ने सभी बच्चों को उपहार बांटें। साथ ही अति निर्धन बच्चों में कपड़े भी वितरित किए। ट्रस्ट की ओर से बच्चों को आतिशबाजी से दूर करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर ट्रस्ट की सह संस्थापक नुपूर गोयल, सदस्य मनीष अग्रवाल, कमल, गीता, दिवाकर, अमित जायसवाल, पंकज गुप्ता, विपिन, ध्रुप बंसल, आचार्य संतोष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: