राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने किया सुरुचि कलेक्शन का उद्घाटन

राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने किया सुरुचि कलेक्शन का उद्घाटन
ऋषिकेश- गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने आज दोपहर हीरालाल मार्ग पर सुरुचि कलेक्शन का उद्घाटन किया।
वृहस्पतिवार की दोपहर सुरुचि कलेक्शन के शुभारंभ मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे राज्यमंत्री सिंघल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महानगरों की तर्ज पर अब देवभूमि ऋषिकेश में भी महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रही हैं ।जो कि एक बेहद अच्छी बात है। महिलाओं के स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के लिए इस तरह के प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने प्रतिष्ठान की संचालिका सुरुचि भारद्वाज को बधाई भी दी ।इस अवसर पर पार्षद प्रदीप कोहली, वीरेंद्र भारद्वाज , रमेश अरोड़ा, सीमा रानी ,अनिल कुमार चंदेल , पंकज, सीताराम ,सागर बिष्ट, नितिन गुप्ता आदि मौजूद थे।