शुभ संजोग के चलते अत्यंत फलदायी होगा सुहागिनों का महापर्व-राजेंद्र नौटियाल

शुभ संजोग के चलते अत्यंत फलदायी होगा सुहागिनों का महापर्व-राजेंद्र नौटियाल
ऋषिकेश- सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ अबकी कई शुभ संयोग के साथ होगा। सभी योगों में श्रेष्ठ शिवयोग सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला होगा। साथ ही बुधवार का दिन होने से इस पर्व की महत्व ज्यादा बढ़ गया है। यह तमाम महत्वपूर्ण जानकारी देखे हुए उत्तराखंड के सुविख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित राजेंद्र नौटियाल ने बताया कि बुध सौंदर्य कारक ग्रह है। इस दिन बुध के साथ में सूर्य ग्रह भी विद्यमान होंगे। जिससे बुधादित्य योग का निर्माण भी हो रहा है। शिवयोग के साथ ही सर्वार्थसिद्धि, सप्तकीर्ति, महादीर्घायु और सुख्य योग का निर्माण हो रहा है।
ज्योतिषाचार्य नौटियाल के मुताबिक इस दिन चंद्रमा भी वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में संचार करेगा। ऐसे दुर्लभ संयोग कई वर्षों के बाद देखने को मिल रहे हैं। सुहागिनों के लिए इस बार का करवा चौथ का व्रत पूजन हजारों गुना शुभ फलदायक होगा।
उल्लेखनीय है कि यह व्रत कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को किया जाता है। सुहागिन इस दिन प्रात काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सरगी खा कर व्रत आरंभ करती हैं। पूरे दिन निर्जला निराहार रहकर रात को चंद्रमा देखकर चंद्रमा को अघ्र्य देकर व्रत संपन्न करती हैं। मनोवांछित वर प्राप्ति के लिए कुंवारी कन्या भी इस व्रत को करती हैं।बताते चले कि 4 नवम्बर को पूरे देश में करवा चौथ मनाया जाएगा। यह त्योहार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सज संवरकर चंद्रमा की पूजा करती हैं। करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है।