शरद पूर्णिमा पर्व पर मधुबन आश्रम के तत्वावधान में सांकेतिक रूप से निकाली गई श्री जगन्नाथ रथ यात्रा!

शरद पूर्णिमा पर्व पर मधुबन आश्रम के तत्वावधान में सांकेतिक रूप से निकाली गई श्री जगन्नाथ रथ यात्रा!
ऋषिकेश- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में शरद पूर्णिमा पर्व पर आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा भी आज वैश्विक महामारी कोविड-19 की भेंट चढ़ गई।
प्रशासनिक गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए मधुबन आश्रम के तत्वधान में शरद पूर्णिमा पर्व पर आज सुबह मधुबन आश्रम के परम अध्यक्ष परमानंद दास जी महाराज के पावन सानिध्य में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रतीकात्मक आयोजन किया गया।
शनिवार की तड़के कैलाश गेट स्थित मधुबन आश्रम से बेहद सूक्ष्म रूप में आयोजित हुई जगन्नाथ रथ यात्रा लक्ष्मण झूला मार्ग से होते हुए झंडा चौक स्थित भरत मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट और फिर नगर निगम होते हुए वापस मधुबन आश्रम में पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप में निकली रथ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान हर्ष कौशल, सुरेंद्र कंडवाल,पवन कालड़ा, राजीव कालड़ा, श्यामसुंदर दास ,विजय सिंह, नरेश अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।