राज्यसभा प्रत्याशी घोषित हुए नरेश बंसल को राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने दी बधाई

राज्यसभा प्रत्याशी घोषित हुए नरेश बंसल को राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने दी बधाई
ऋषिकेश-उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री नरेश बंसल को राज्यसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।उन्हें बधाइयां देने वालों का भाजपा प्रदेश कार्यालय में तांता लगा हुआ है।गढवाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल भी पार्टी कार्यालय पहुंचे और पुष्प गुच्छ भेंंटकर भाजपा के वरिष्ठ नेता बंसल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राज्य मंत्री मंगलवार की दोपहर पार्टी मुख्यालय पहुंचे और राज्य सभा प्रत्याशी चुने गये नरेश बंसल से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान विभिन्न विषयों को लेकर दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई।राज्य मंत्री सिंघल ने भेंटवार्ता की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे बंसल का सम्पूर्ण जीवन पार्टी की सेवा में बीता है।आर एस एस की नीतियों से बचपन से प्रभावित रहे बंसल ने वर्षों तक विभिन्न पदों पर रहकर निष्ठापूर्वक पार्टी की जो सेवा की उसी के परिणाम स्वरूप पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के लिए राज्य सभा भेंजने का निर्णय लिया है।पार्टी आलाकमान के इस निर्णय से पूरे प्रदेश के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।