बेहद श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह जी महाराज का जन्म उत्सव

बेहद श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह जी महाराज का जन्म उत्सव

ऋषिकेश- निर्मल आश्रम संस्था के परम पूजनीय महंत राम सिंह जी महाराज का 71 वां जन्म उत्सव आज उनके अनुयायियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर दुनिया भर से महाराज श्री के अनुयायियों द्वारा उन्हें बधाई संदेश भेजकर उनके दीर्घायु की मंगल कामना की गई।

वृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह जी महाराज का जन्म उत्सव निर्मल आश्रम गुरुद्वारा परिसर में बेहद श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर महंत राम सिंह जी महाराज ने आश्रम के संत जौध सिंह जी महाराज के साथ महात्माओं को भोजन कराने के उपरांत कंबल वितरित किए। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे महंत राम सिंह जी महाराज का उनके अनुयायियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।अपने जन्मदिवस पर
महंत राम सिंह जी महाराज ने केक काट अपने अनुयायियों की बधाइयां स्वीकार की और रिर्टन गिफ्ट के रूप में उन्हें आशीर्वाद सहित विभिन्न उपहार भेंट किए। आश्रम परिवार से जुड़े बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि महंत राम सिंह जी महाराज के पावन सानिध्य में संस्था द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा के साथ सामाजिक कार्य में अनुकरणीय कार्य वर्षों से कराए जाते रहे हैं। संस्था ने आज प्रदेश के बड़े ट्रस्ट व दाता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में संस्था का महत्वपूर्ण योगदान है। पूज्य महंत राम सिंह जी महाराज के सानिध्य में कोरोनाकाल में गरीब व वंचित वर्ग की सहायता हेतु विभिन्न सेवा कार्य लगातार किए जा रहे है। अपने जन्म दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने के लिए आभार प्रकट करते हुए मंहत राम सिंह जी महाराज ने कहा कि कहा कि निर्मल आश्रम परिवार द्वारा जो सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। वह अनवरत जारी हैं।संस्था की कोशिश है कि हमारी सेवाएं उन लोगों तक अवश्य पहुंचे जिन लोगो को सही अर्थों में सेवा की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: