सेवा सप्ताह अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने झाड़ू थाम दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा सप्ताह अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने झाड़ू थाम दिया स्वच्छता का संदेश
ऋषिकेश-भारतीय जनता पार्टी के वीरभद्र मंडल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में आज बापूग्राम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही क्षेत्र के लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक भी किया। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70 वां जन्मदिन मनाया गया था। जिसके तहत पूरे प्रदेश में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा हैं। इसी कड़ी के शनिवार को भाजपा के वीरभद्र मण्डल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत बापूग्राम ग्राम क्षेत्र में साफ सफाई की गई।
कार्यक्रम में शिरकत करते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए झाड़ू थाम करीब 1 घंटे तक तमाम कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भागीदारी करते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।इस अवसर पर राज्य मंत्री सिंघल ने कहा कि मोदीजी देश का गौरव हैं ।उनके नेतृत्व में भारत विश्व मे एक महान शक्ति बनकर उभर रहा हैं साथ ही पूरे विश्व के भारत की साख बढ़ रही हैं। इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, पार्षद मीरा नगर सुंदरी कंडवाल , मंडल मंत्री गोपाल रावत, मंडल उपाध्यक्ष निर्भय गुप्ता , मंत्री राजेश कोठियाल , सदानंद यादव , मंत्री रविंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।