मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने पीएम के दीर्घायु होने की करी मंगल कामना

मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने पीएम के दीर्घायु होने की करी मंगल कामना

ऋषिकेश- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र में अनेकों स्थान पर कार्यक्रमों का आयोजन किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल ने गंगा में दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री के यशस्वी होने एवं उनकी लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा आज हम सब उनके यशस्वी होने की कामना करते हैं ।उन्हीं के कारण पूरी दुनिया के अंदर भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा यह पूरा सप्ताह हम सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम करते हुए मनाया। मोदी जी आज पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं ।वही महिला मोर्चा ने कुष्ठ कॉलोनी में फल वितरित किए एवं प्रधानमंत्री की दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा जोशी, महामंत्री रोमा सहगल, अनीता तिवारी ,अशर्फी राणावत, सरोजिनी नेगी, सुनीता नौटियाल आदि महिलाएं उपस्थित थी। युवा मोर्चा के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नितिन सक्सेना के नेतृत्व में रक्तदान किया। कार्यक्रम में राकेश अग्रवाल, प्रमोद शर्मा ,सुमित पवार ,जितेंद्र अग्रवाल, राकेश चंद्र ,भूपेंद्र राणा ,ऋषि राजपूत ,पार्षद शिव कुमार गौतम, बृजेश शर्मा, सचिन अग्रवाल ,जयंत किशोर शर्मा, माधवी गुप्ता आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: