मनसा देवी क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने किया निरीक्षण

मनसा देवी क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने किया निरीक्षण
ऋषिकेश- गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने मनसा देवी क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की जन समस्याओं को भी सुना। मौके पर ही राज्य मंत्री द्वारा अनेकों समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों से फोन करके ही करवा दिया गया।
मंगलवार की सुबह मनसा देवी कॉलोनी के लोगों के आगरे पर क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री सिंघल द्वारा समस्या का संज्ञान लेते हुए तुरंत नगर निगम के आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल को फोन कर तमाम जानकारी हासिल की गई। नगर आयुक्त ने राज्यमंत्री को बताया कि मानसून मौसम की वजह से क्षेत्र की सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है जल्द ही इन सड़कों का जीर्णोद्धार करा दिया जाएगा।
इस अवसर पर विजय सिंह बिष्ट, विजय जुगरान, ऋषि जोशी, कामेश्वरी नेगी, दर्शन सिंह राणा, राकेश कोठियाल, भगवान सिंह, शरद भंडारी,रामेश्वरी नेगी, गीता नेगी, दीवान सिंह, पुष्पा देवी, प्रकाश बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे ।