जन्मदिन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का कांग्रेसियों ने किया भावपूर्ण स्मरण

जन्मदिन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का कांग्रेसियों ने किया भावपूर्ण स्मरण

ऋषिकेश- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी
के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया ।इस मौके पर नगर निगम मैं कांग्रेसी नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में एकत्र हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस पर देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकेश में भी कांग्रेसियों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया । कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि स्व राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। वह सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति के जनक थे, जिन्होंने 21वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखकर आधुनिकता की छाप छोड़ी।उनका बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। आज 18 साल के युवा को अपना मताधिकार देने का जो अधिकार है वह सिर्फ़ राजीव जी की देन है। भारत में संचार क्रांति के जनक के रूप उनको जाना जाता है। आज मोबाईल,कम्प्यूटर से लेकर गाँव गाँव तक सड़कों का जाल जो बिछा है वह भी राजीव जी की दूरदृष्टिता का परिणाम है।
पार्षद देवेन्द्र प्रजापति ने कहा कि में भारत में पंचायतों को निचले स्तर पर पूर्ण अधिकार देकर राजीव जी ने पंचायती राज जैसे एक्ट बनाकर देश की सबसे निचली संसद को मज़बूत करने का काम किया था।
कार्यक्रम में पार्षद राकेश सिंह,पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा,पार्षद जगत नेगी,पार्षद भगवान सिंह,पूर्व पार्षद मधु मिश्रा,पार्षद देवेन्द्र प्रजापति,उमा ओबरॉय,सरोज देवराडी,शोभा भट्ट,युंका अध्यक्ष अमरजीत सिंह,जगजीत सिंह जग्गी,नागेन्द्र सिंह,अजय शर्मा,इमरान सैफी,राजेश शाह,तनबीर सिंह,जगजीत सिंह,संजय शर्मा,ओम सिंह पंवार,राजेश शाह,गौरव यादव,अमरदीप सिंह,जयपाल बिट्टू,अतुल त्यागी,राजीव बर्तवाल,राजू गुप्ता,अजय सिंह आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: