ट्रेड लाइसेंस शुल्क के मामले में व्यापारियों के अक्रामक रुख को भांप बैकफुट पर आया निगम प्रशासन

ट्रेड लाइसेंस शुल्क के मामले में व्यापारियों के अक्रामक रुख को भांप बैकफुट पर आया निगम प्रशासन
ऋषिकेश- नगर निगम प्रशासन द्वारा लगाये जा रहे ट्रेड लाइसेंस शुल्क को लेकर ऋषिकेश के व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने इस संदर्भ में निगम महापौर अनिता ममगाई से मिलकर अपना आक्रोश जताया ।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने महापौर को बताया कि एक और कोरोनावायरस काल में जहां व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रखा है। पिछले 5 माह से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे व्यापारियों के सामने अपने कर्मचारियों तक की तनख्वाह निकालना भारी हो रखा है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन द्वारा व्यापारियों पर ट्रेड लाइसेंस शुल्क थोपा जाना तुगलकी फरमान है। प्रतिनिधिमंडल की तमाम बातें गौर से सुनने के पश्चात महापौर ने आश्वासन दिया कि नगर निगम प्रशासन की ओर से वैश्विक महामारी को देखते हुए फिलहाल ट्रेड लाइसेंस शुल्क नहीं लगाया जाएगा। भविष्य में शुल्क लागू करने से पूर्व व्यापारी प्रतिनिधियों से विचार विमर्श के उपरांत ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।व्यापारी प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय मंत्री श्रवण जैन,जिला उपाध्यक्ष रवि जैन , नगर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय व्यास,युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया आदि शामिल थे।