दिव्यांग को प्रदान की ऑटोमेटिक व्हीलचेयर

दिव्यांग को प्रदान की ऑटोमेटिक व्हीलचेयर
ऋषिकेश-अपने लिए तो सभी जीते हैं, मजा तो दूसरों के लिए जीनें मे है।कुछ इसी सोच के साथ तीर्थ नगरी में नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबों ,जरुरतमंदों और दिव्यांगों की मदद के लिए जुटा हुआ है।
ट्रस्ट की और से दिव्यांग किशोर आदित्य मिश्रा के जीवन की कुछ कठिनाइयों को कम करने के लिए उसे अस्सी हजार रूपये मूल्य की ऑटोमैटिक व्हील चेयर प्रदान की गई।व्हील चेयर पाकर दिव्यांग किशोर खुशी के मारे निःशब्द नजर आया।
ट्रस्ट की अध्यक्ष समाजसेवी नीरजा गोयल ने बताया कि तीर्थ नगरी में गरीबो एवं असहाय लोगों की मदद के लिए ट्रस्ट की और से हर मुमकिन कोशिश हो रही है ताकि लोगों के जीवन को सुगम और सार्थक बनाया जा सके। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर ही एक मात्र ऐसा साधन था जिसकी मदद से वो एक जगह से दूसरी जगह पर जा सकते हैं।इस दिशा में संस्था लगातार कार्य कर रही है।इस दौरान आचार्य संतोष व्यास, कमल चतुर्वेदी, मनीष अग्रवाल, नूपुर गोयल , डी. बी पी. एस रावत , गीता मित्तल, ध्रुव बंसल आदि मोजूद रहे।