सुभाष कोहली बने व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

सुभाष कोहली बने व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
ऋषिकेश- नगर के वरिष्ठ व्यापारी नेता सुभाष कोहली को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के व्यापारियों में हर्ष का माहौल है।
बुधवार की दोपहर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,ऋषिकेश की एक बैठक हरिद्वार मार्ग स्तिथ कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमे प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा की संस्तुति पर अपने वरिष्ठ सहयोगियो की राय से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमे सुभाष कोहली वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि सुभाष कोहली ने अपने जीवन का अधिकांश समय व्यापार मंडल कों समर्पित किया है उनके वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने से व्यापार मंडल में मजबूती आएगी । इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री हरगोपाल अग्रवाल , जिला महामंत्री सचिन गर्ग, जिला संयुक्त महामंत्री पवन शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, रवि जैन ,रजनीश शर्मा, विजय बक्शी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष ऋषिकेश संजय व्यास, महामंत्री ललित मोहन मिश्रा ,कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता आदि उपस्तिथ रहे।