भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिवस पर उनकी दीर्घायु को लेकर भाजपाइयों ने आयोजित किया यज्ञ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिवस पर उनकी दीर्घायु को लेकर भाजपाइयों ने आयोजित किया यज्ञ

ऋषिकेश- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके दीर्घायु के लिए भाजपा कार्यालय में यज्ञ का आयोजन किया गया।
भाजपा ऋषिकेश के मंडल कार्यालय के तत्वावधान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्म दिवस के मौके पर उनकी दीर्घायु की मंगल कामना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में आयोजित यज्ञ में सम्मलित होकर आहुति दी।

कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूर्व विभिन्न पदों पर रहकर राजनैतिक जीवन में उन्होंने लंबा सफर तय किया है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा में और अधिक मजबूती आई है जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल अपने संबोधन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि एक सरल व्यक्तित्व के रूप में उनकी पहचान रही है । उनके पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद हर आम कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है।
मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने इस अवसर पर सबको बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष के कुशल स्वास्थ्य की कामना की ।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता इंद्र कुमार गोदवानी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल ,पार्षद शिव कुमार गौतम, राकेश अग्रवाल ,बृजेश शर्मा, अनीता तिवारी ,उषा जोशी ,राकेश चंद्र ,ऋषि राजपूत, जयंत किशोर शर्मा, भूपेंद्र राणा, सचिन अग्रवाल ,रीना शर्मा ,अनीता रैना, रोमा सहगल, पुष्पा नेगी, राजबाला, बीना देवी ,सिमरन , नितिन सक्सेना ,अजय गुप्ता, वेद प्रकाश धींगरा ,राजू नरसिम्हा, रणवीर सिंह, अमित वत्स, गंगा देवी, प्रमोद शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।हवन और पूजन आचार्य सुभाष दुबे के द्वारा संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: