मिसाइल मैन डा एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद

मिसाइल मैन डा एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद
ऋषिकेश- प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई। झंडा चौक मैं आयोजित कार्यक्रम में शहर के व्यापारियों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने डॉ कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्वांजलि सभा में शिरकत करते हुए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई एवं राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल ने कहा कि कलाम साहब की मिसाल ढूढ़ना नामुमकिन है। गरीबी में शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद विलक्षण प्रतिभा के धनी कलाम साहब को कामयाबी खुद चूमने के लिए बेताब रहती थी। उन्होंने 1974 व 1998 में परमाणु परीक्षण में मुख्य भूमिका निभाई थी। वे 1962 मे भारतीय अनुसंधान संगठन से जुड़े। रोहिणी उपग्रह को उन्होंने पृथ्वी से जोड़ा। अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर आसीन हुए। उनकी सादगी हमेशा लोगों के दिलो में जीवंत रहेगी।
मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, पार्षद विजय लक्ष्मी, विनय मनमीत,जयेंद्र रमोला, कपिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, हितेंद्र पंवार, दीपक तायल, हैप्पी सेमवाल, केवल कृष्ण लाम्बा, रामकुमार कश्यप ,सौरभ गर्ग ,सुमित बाली नरेन्द मैनी, सुदेश कुमार ,दीपक बंसल , विनोद जुगलान, संजय पवार ,मोहम्मद अकबर मलिक ,योगेश चुन्नू, सुमित झा संजय शर्मा ,अंकित मनजीत सिंह राठौर ,अब्दुल रहमान ,दीपक दरगन,अजय कुमार शर्मा, सुरेंद्र कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हर्षित गुप्ता ने किया।